Q. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को उनके पद का शपथ किसके द्वारा दिलाया जाता है ?
(अ) राष्ट्रपति
(ब) राज्य के मुख्यमंत्री
(स) राज्य के मंत्री
(द) राज्य का राज्यपाल

Correct Answer : (द) राज्य का राज्यपाल

Explanation : संविधान के अनुच्छेद 219 के अनुसार, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को अपने पद पर आसीन होने से पूर्व राज्य के राज्यपाल या उसके द्वारा नियुक्त किये गये किसी अधिकारी के समक्ष शपथ दिलाया जाता है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है। वर्तमान मे भारत मे कुल 24 उच्च न्यायालय हैं। संविधान के अनुच्छेद 214 के अनुसार प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय की व्यवस्था की गई है। संविधान के अनुच्छेद 231 के अनुसार, संसद कानून द्वारा दो या दो से अधिक राज्यों या दो राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के लिए एक संयुक्त उच्च न्यायालय की व्यवस्था कर सकती है।

इन्हें भी जाने : भारत का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय इलाहाबाद उच्च न्यायालय है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय मे न्यायाधीशों की संख्या सबसे अधिक है, तथा सबसे कम न्यायाधीशों संख्या की सिक्किम उच्च न्यायालय में है।

इसे भी पढ़ें - उच्च न्यायालय में प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश श्रीमती लीला सेठ है, तथा दिल्ली उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश बनने का श्रेय भी उन्ही को ही जाता है।

Useful In Exams : Upsc, State Psc, IBPS, SSC, Railway, Police Exam And Other Competitive Exams In India.