छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी भाग - 2
cgpsc chhattisgarh gk

Chhattisgarh Samanya Gyan Prashnottari


Q. कलचुरी वंश के निम्नलिखित शासकों ने तुमान राजधानी से शासन किया ?
1. लक्ष्मणराज
2. कलिंगराज
3. कमलराज
4. रत्नराज
Option :
A. 1, 2 एवं 3
B. 2, 3 एवं 4
C. 1, 2 एवं 4
D. 1, 3 एवं 3

Answer - 2, 3 एवं 4

Q. छत्तीसगढ़ में मराठा प्रभुत्व काल में निम्नलिखित में से किस सुबेदार के समय में पंडारी उपद्रव प्रारंभ हुआ ?
A. भावनी कालू
B. बीकाजी गोपाल
C. महीपतराव दिनकर
D. विठ्टलराव दिनकर

Answer - बीकाजी गोपाल

Q. निम्नलिखित कथन पढ़िये।
1. ब्रिटिश नियंत्रण काल में छत्तीसगढ़ के जमींदारों से 'टकोली' नामक कर वसूला जाता था।
2. जमीदारियो को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाने का प्रयास किया गया।
3. जमीदारों से निर्धारित दस्तावेज मे हस्ताक्षर कर उन्हें सहमत होने के लिए कहा गया।
Option -
A. 1, 2 एवं 3 सही है।
B. 1 एवं 2 सही है।
C. 2 एवं 3 सही है।
D. 1 एवं 3 सही है।

Answer - 1 एवं 3 सही है।

Q. 1857 के विद्रोह के दौरान सोनाखान के जमीदार नारायण सिंह के विरुद्ध निम्नलिखित जमीदारियो के जमींदारों ने अंग्रेजों की सहायता की थी
1. भटगांव
2. छुईखदान
3. देवरी
4. केंदा
Option :
A. 1 एवं 2
B. 2 एवं 3
C. 1 एवं 3
D. 2 एवं 4

Answer -1 एवं 3

Q. असहयोग आंदोलन के समय छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित किस स्थान में वन कानून के विरुद्ध आंदोलन हुआ
A. रुद्री - नवागांव
B. डौंडी - लोहारा
C. तमोरा - महासमुंद
D. नगरी - सिहावा

Answer - नगरी - सिहावा

Q. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान छत्तीसगढ़ का निम्नलिखित में से कौन सा नेता भारत सरकार में रक्षा सदस्य था
A. रविशंकर शुक्ल
B. घनश्याम सिंह गुप्त
C. बैरिस्टर छेदीलाल
D. ई. राघवेंद्र राव

Answer - ई. राघवेंद्र राव

Q. छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित में से किस जिले में कर्क रेखा पर भारतीय मानक समय देशांतर रेखा का कटान स्थित है
A. कोरिया
B. बलरामपुर
C. सूरजपुर
D. सरगुजा

Answer - सूरजपुर

Q. केशकाल घाट किन दो भौतिक क्षेत्रों के बीच सीमा बनाता है
A. बस्तर का पठार और अबूझमाड़
B. छत्तीसगढ़ बेसिन और बस्तर का पठार
C. छत्तीसगढ़ बेसिन और मैकाल श्रेणी
D. बघेलखंड पठार और छत्तीसगढ़ बेसिन

Answer - छत्तीसगढ़ बेसिन और बस्तर का पठार

Q. 2011 की जनगणना के अनुसार अधिकतम एवं न्यूनतम साक्षरता वाले जिला निम्नलिखित है
1. धमतरी
2. रायपुर
3. नारायणपुर
4. दुर्ग
5. बीजापुर
Option :
A. 2 एवं 3
B. 4 एवं 5
C. 4 एवं 3
D. 1 एवं 5

Answer - 4 एवं 5

Q. गेंडी नृत्य का प्रचलन है
A. कोरकू
B. अबूझमाड़िया
C. मुडिया
D. मुरिया

Answer - मुरिया

Q. भोंगापाल पुरातात्विक स्थल किस जिले में स्थित है
A. दंतेवाड़ा
B. नारायणपुर
C. कोण्डागांव
D. बस्तर

Answer - बस्तर

Q. सिद्धेश्वर मंदिर कहां स्थित है
A. पलारी
B. सिरपुर
C. खरौद
D. फिंगेश्वर

Answer - पलारी

Q. छत्तीसगढ़ी उपन्यास 'दियना के अंजोर' के लेखक कौन है
A. विनोद कुमार शुक्ल
B. रामनारायण शुक्ला
C. दयाशंकर शुक्ला
D. शिवशंकर शुक्ला

Answer - शिवशंकर शुक्ला

Q. 'डमकच' नृत्य किस अंचल में प्रचलित है
A. जशपुर
B.  राजनंदगांव
C. बस्तर
D. कोई नही

Answer - जशपुर

Q. 'लाल अंधेरा' पुस्तक के लेखक कौन है
A. हीरालाल शुक्ल
B. राजीव रंजन प्रसाद
C. हरि ठाकुर
D. हरिहर वैष्णव

Answer - राजीव रंजन प्रसाद

Q. धान देने की परंपरा किस त्यौहार से संबंधित है
A. छेरछेरा
B. दशहरा
C. हरेली
D. पोला

Answer - छेरछेरा

Q. मुरिया जनजाति का पांरपरिक निवास क्षेत्र है
A. बालोद
B. जशपुर
C. कवर्धा
D. नारायणपुर

Answer - नारायणपुर

Q. निम्नलिखित में से कौन मुंडारी भाषा परिवार का सदस्य है
A. गोंडी
B. हल्बी
C. परजी
D. पहाड़ी कोरबा

Answer - पहाड़ी कोरबा

Q. 'बायर' का प्रचलन किस अंचल में है
A. सरगुजा
B. राजनंदगांव
C. रायपुर
D. कोई नही

Answer - सरगुजा

Q. छत्तीसगढ़ की पहली खिलाड़ी जिसने इंटरनेशनल थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
A. भागेश्वरी
B. दानेश्वरी
C. टिकेश्वरी
D. कोई नही

Answer - टिकेश्वरी

Read More :