cgpsc मे सामान्य ज्ञान के पूछे गये प्रश्न, cgpsc general knowledge questions, cg psc gk, psc cg gk,
 General CG PSC मे General Knowledge से इस प्रकार के प्रश्न अवश्य पूछे जाते है। CG PSC द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में General Knowledge से संबंधित पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। General Knowledge ही एक ऐसा विषय है, जिसे बहुत ही कम समय मे उत्तर दिया जा सकता है।Knowledge से पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न इस प्रकार है -

1. निम्न में से किस शासक से रायपुर कलचुरी शाखा का वंश प्रारम्भ होता है ?
A. ब्रम्हदेव
B. केशव देव
C. लक्ष्मी देव
D. सिंहान देव

Answer - केशव देव

2. निम्न में से किस पांडुवंशी शासक के समय हेनसांग सिरपुर आया था ?
A. चन्द्र गुप्त
B. हर्ष गुप्त
C. महाशिव गुप्त
D. महाशिव तीवरदेव

Answer - महाशिव गुप्त

3. बस्तर के छिंदक वंश के काकतीय शासक मूलतः किस स्थान के शासक थे ?
A. बारंगल
B. द्वार समुद्र
C. बादामी
D. मदुरै

Answer - बारंगल

4. रायपुर के किस युवक को नागपुर हाईकोर्ट में तिरंगा फहराने के कारण गिरफ्तार किया गया था ?
A. रामानंद दुबे
B. राम दयाल तिवारी
C. ठाकुर रामकृष्ण सिंह
D. रणवीर सिंह

Answer - ठाकुर रामकृष्ण सिंह

5. असहयोग आंदोलन के दौरान छत्तीसगढ़ के किस नगर में नगरपालिका के कर्मचारियों के लिए खादी पहनना अनिवार्य कर दिया गया था ?
A. दुर्ग
B. राजनांदगांव
C. बिलासपुर
D. रायपुर

Answer - बिलासपुर

6. छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकायों के योजनाबद्ध विकास हेतु कौन सा नियम है ?
A. नगरपालिका निगम अधिनियम 1956
B. छत्तीसगढ़ नगर विकास निधि अधिनियम 2003
C. नगरपालिका अधिनियम 1961
D. इनमें से कोई नहीं

Answer - छत्तीसगढ़ नगर विकास निधि अधिनियम 2003

7. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का छत्तीसगढ़ राज्य में प्रशासनिक अधिकारी कौन होता है ?
A. विकास आयुक्त (प्रमुख सचिव)
B. जिलाधीश
C. गृह सचिव
D. मुख्य सचिव

Answer - विकास आयुक्त (प्रमुख सचिव)

8. पुस्तक ललित माधव के लेखक कौन थे ?
A. रूप गोस्वामी
B. जय सिंह सूरी
C. वाचस्पति मिश्र
D. इनमें से कोई नही

Answer - रूप गोस्वामी

9. इंडियन होम रूल लीग का लंदन में कार्य कौन देखता था ?
A. डी. ग्राहम पोल
B. डेविड बर्कले
C. बर्किन हैड
D. फेनर ब्राक्ले

Answer - डी. ग्राहम पोल

इसे भी पढ़े : ph का मान | सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी | General Knowledge Quiz | Bhartiya Samvidhan Quiz   | Biology Question Answer   | Computer Gk Quiz

10. छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम अस्तित्व में आया ?
A. सितम्बर 2001 मे
B. अगस्त 2001 मे
C. मई 2001 मे
D. मार्च 2001 मे

Answer - मई 2001 मे

11. छत्तीसगढ़ में फसल बीमा योजना कब लागू की गई ?
A. वर्ष 2016
B. वर्ष 2017
C. वर्ष 2015
D. वर्ष 2014

Answer - वर्ष 2016

12. पंथी-नाचा किनका पारंपरिक नृत्य है ?
A. गोंड
B. गाड़ा
C. सतनामी
D. उराँव

Answer - सतनामी

13. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान कहां स्थित है ?
A. नई दिल्ली
B. पुणे
C. हैदराबाद
D. बैंगलुरु

Answer - नई दिल्ली

14. भारत में वन्य जीव रक्षण धारा किस वर्ष लागू की गई ?
A. 1992
B. 1972
C. 1986
D. 1962

Answer - 1972

15. छत्तीसगढ़ की कौन सी जनजाति टोकरी निर्माण के लिए प्रसिद्ध है ?
A. कमार
B. उराँव
C. बिंझवार
D. अबूझमाड़िया

Answer - कमार