Chhattisgarh ki ganga kis nadi ko kaha jata hai

Chhattisgarh ki ganga kis nadi ko kaha jata hai

 

 Q. छत्तीसगढ़ की गंगा किस नदी को कहा जाता है ?

A. गोदावरी

B. शिवनाथ

C. महानदी

D. खारुन


Answer : महानदी


Explanation : भारत की महानदी नदी पूर्व की ओर बहने वाली प्रमुख अंतर्राज्यीय नदियों में से एक है। और इसे छत्तीसगढ़ की गंगा नदी भी कहा जाता है। यह लगभग 141600 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में बहता हैऔर महानदी नदी कुल लम्बाई 851 किलोमीटर है।

महानदी नदी की उत्पत्ति के स्रोत से लेकर बंगाल की खाड़ी में इसके संगम तक की लंबाई लगभग 851 किलोमीटर है, जिसमें से 357 किलोमीटर छत्तीसगढ़ में और शेष 494 किलोमीटर ओडिशा में है।

महानदी का उदगम नगरी तहसील के पूर्व में स्थित सिहावा पहाड़ी से निकलती है जो पूर्व की दिशा में बंगाल की खाड़ी में बहती है। महानदी धमतरी जिले की प्रमुख नदी है। 

महानदी को कंकननाडी, चित्रोत्पला, नीलोत्पला, मंडवाहिनी आदि अन्य नामों से जाता है। महानदी की सहायक नदियाँ हसदेव, पैरी, सोंदूर, जोंक, खारुन, शिवनाथ और तेल हैं।

शिवनाथ नदी महानदी की सबसे लंबी सहायक नदी है, जो भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में बिलासपुर जिले के खरगहनी में मिलती है।

जल क्षमता में महानदी प्रायद्वीपीय नदियों में गोदावरी नदी के बाद दूसरे स्थान पर है। महानदी हीराकुंड बांध के लिए भी जाना जाता है। यह नदी छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों से होकर बहती है।