मध्य प्रदेश राष्ट्रीय उद्यान : mp national park list in hindi
mp national park

मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान

 mp national park list in hindi

mp national park list


मध्यप्रदेश में वन्य जीव को संरक्षण प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय उद्यान बनाए गए हैं। राष्ट्रीय उद्यान मे वनों और वन्य जीवो को पूर्ण रुप से आरक्षित क्षेत्र मे संरक्षित किया जाता है। राष्ट्रीय उद्यानों में मानवीय गतिविधियों और पशुचारण पर पूर्णता प्रतिबन्ध लगा होता है।

मध्य प्रदेश राज्य के राष्ट्रीय उद्यान इस प्रकार हैं :

कान्हा - किसली राष्ट्रीय उद्यान : कान्हा - किसली राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। इस उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 940 वर्ग किमी है, जो मण्डला जिले मे स्थित है। इस उद्यान को सन् 1933 मे कान्हा क्षेत्र से विलुप्त होते बारहसिंगा को बचाने के लिए इस अभ्यारण्य को बनाया गया था।
कान्हा - किसली उद्यान को सन् 1955 मे मध्य प्रदेश का पहला राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया। इस उद्यान मे बारहसिंगा, हिरण, चीतल, भालू, बाघ, तेंदुआ इत्यादि जानवर पाए जाते हैं।

पन्ना राष्ट्रीय उद्यान : पन्ना राष्ट्रीय उद्यान खजुराहो से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पन्ना राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1981 मे छतरपुर और पन्ना जिले मे की गई। यह 543 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर फैला है।

माधव राष्ट्रीय उद्यान :  यह उद्यान शिवपुरी जिले मे स्थित है। इस उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 375.23 वर्ग किमी है। माधव राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना सन् 1958 मे हुई थी। इस उद्यान मे तेंदुआ, बारहसिंगा, लकड़बग्घा, चौसिंगा इत्यादि जानवर पाए जाते हैं।

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान : बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान 32 पहाड़ियों से घिरा उद्यान है। इस उद्यान की स्थापना वर्ष 1968 मे उमरिया जिले मे किया गया था। इसका क्षेत्रफल लगभग 448.84 वर्ग किमी है। इस उद्यान मे सफेद शेर, बारहसिंगा, गौर, नीलगाय, तेंदुआ इत्यादि जानवर पाए जाते हैं।

फॉसिल राष्ट्रीय उद्यान : फॉसिल राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना सन् 1968 मे डिण्डोरी जिले मे की गयी थी। इसका विस्तार लगभग 0.27 वर्ग किमी है। फॉसिल राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1983 मे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। यह उद्यान क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है।

पेंच राष्ट्रीय उद्यान : पेंच राष्ट्रीय उद्यान मे मध्य प्रदेश के सिवनी-छिंदवाड़ा तथा महाराष्ट्र के नागपुर जिले को मिलाकर सन् 1980 मे इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना की गई थी, जिसका विस्तार क्षेत्रफल लगभग 293 वर्ग किमी है।

सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान : सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना सन् 1983 मे होशंगाबाद जिले में की गई थी। इसका क्षेत्रफल लगभग 528.72 वर्ग किमी है।

संजय राष्ट्रीय उद्यान : यह राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के सीधी और छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले मे फैला हुआ है। इसे वर्ष 1983 मे राष्ट्रीय उद्यान का घोषित किया गया था। मध्य प्रदेश मे इसका क्षेत्रफल लगभग 198 वर्ग किमी है।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान - वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 1979 मे भोपाल मे किया गया था। इसका क्षेत्रफल लगभग 4.45 वर्ग किमी है।

डायनासोर राष्ट्रीय उद्यान - डायनासोर राष्ट्रीय उद्यान उद्यान की स्थापना का उद्देश्य डायनासोर के जीवाश्म को संरक्षित करने के लिए इस उद्यान को स्थापित किया जा रहा है, इस उद्यान को धार जिले के 108 वर्ग किमी क्षेत्र मे स्थापित किया जा रहा है।