Sabse purana samvidhan kis desh ka hai


sabse pahle samvidhan kis desh mein laagu hua, sabse pahle samvidhan kis desh mein lagu hua, sabse purana samvidhan kis desh ka hai, सबसे पहले संविधान किस देश में लागू हुआ

आज हमारे पोस्ट में सबसे पुराना संविधान किस देश का है, सबसे पहले संविधान किस देश में लागू हुआ इन प्रश्नों का उत्तर बताऊंगा।

Sabse pahle samvidhan kis desh mein lagu hua


Q. सबसे पहले संविधान किस देश में लागू हुआ ?
A. ब्रिटेन
B. नीदरलैंड
C. भारत
D. संयुक्त राज्य अमेरिका

Answer : संयुक्त राज्य अमेरिका


Explanation : सबसे पुराना संविधान अमेरिका का है, और सबसे पहले संविधान संयुक्त राज्य अमेरिका में लागू हुआ। अमेरिकी संविधान में 4,400 शब्द है। यह दुनिया के किसी भी बड़ी सरकार का सबसे पुराना और सबसे छोटा लिखित संविधान है।
संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान : 17 सितंबर 1787 को संवैधानिक सम्मेलन में 55 प्रतिनिधियों में से केवल 39 ने मूल संविधान पर हस्ताक्षर किए और 21 जून 1788 में पुष्टि की गई। 17 सितंबर को हर वर्ष अमेरिकी संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान विश्व का सबसे पुराना लिखित संविधान है, और विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान भारत देश का है। अमेरिकी संविधान को लिखने का श्रेय फिलाडेल्फिया कन्वेंशन को जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को लिखने में मुख्य भूमिका जेम्स मैडिसन ने योगदान दिया। जेम्स मैडिसन ने अमेरिकी संविधान का ब्लू प्रिंट (खाका) तैयार किया। जेम्स मैडिसन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में बहुत सारे शब्द लिखे थे, जिसके कारण उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान का जनक या पिता भी कहा जाता है। अमेरिकी संविधान पर हस्ताक्षर करने वाले सबसे वृद्ध व्यक्ति 81 वर्ष के बेंजामिन फ्रैंकलीन थे, और सबसे युवा न्यू जर्सी के 26 वर्षीय जोनाथन डेटन थे। अमेरिकी संविधान को फ्रेम करने में 100 दिन लगे थे। जॉर्ज वाशिंगटन और जेम्स मैडिसन एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे, जिन्होंने संविधान पर हस्ताक्षर किया था।


Useful In Exams : Upsc, State Psc, IBPS, SSC, Railway, Police Exam, Vyapam Exam And Other Competitive Exams In India.