Vitamin c ka anya naam kya hai


Vitamin c ki kami se kya hota hai

Hello Friends आप सभी का हमारे ब्लॉग में स्वागत है। आज हम बात करेंगे कि विटामिन सी की कमी से क्या होता है।

विटामिन C

विटामिन सी का अन्य नाम एस्कॉर्बिक एसिड और एस्कॉब्रेट है। विटामिन सी कोलेजन, कार्निटाइन, हार्मोन और एमीनो एसिड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हड्डी और रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य और घाव भरने में सहायक होता है। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट भी है। विटामिन सी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक है और आयरन के अवशोषण में भी सहायक है।

विटामिन सी के स्रोत

आंवला, संतरा, कीवी, नींबू, अंगूर, अमरुद, ब्राकोली, फूलगोभी, शिमला मिर्च आदि है, ये विटामिन सी के प्राकृतिक स्रोत है। आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा स्त्रोत में से एक है। अन्य स्रोत पालक, टमाटर, टमाटर, मीठे और सफेद आलू इत्यादि है।

विटामिन सी के कमी के लक्षण और संकेत

वयस्कों में विटामिन सी की कमी आम बात है। वयस्कों में विटामिन सी की कमी के लक्षण हफ़्तों या महीनो में दिखाई देने लग जाता है। विटामिन सी की कमी से कमजोरी, चिड़चिड़ापन, वजन कम होना, सुखी झुरीदर त्वचा, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, विज़न लॉस, स्कर्वी आदि के लक्षण दिखाई देता है।

विटामिन स की कमी से क्या होता है ? (Vitamin c ki kami se kya hota hai)

विटामिन सी की कमी से स्कर्वी रोग होता है। यह एनीमिया, दुर्बलता, थकावट, अंगो में दर्द और विशेष रूप से पैर, शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन और कभी कभी मसूड़ों की सूजन और दांतो की हानि हो सकता है।

जब हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी होती है, तो संयोजी ऊतकों , हड्डियों और डेंटिन में अंतरकोशिकीय सीमेंट पदार्थों का निर्माण दोषपूर्ण हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप बाद में रक्तस्राव, हड्डी और संबंधित संरचनाओं में दोष और कोशिकाएं कमजोर हो जाती है।

Read Also : अंतरिक्ष के बारे में रोचक तथ्य | रूस के बारे मे रोचक तथ्य | मानव मस्तिष्क रोचक तथ्य

विटामिन सी के कमी से अस्थि ऊतक का निर्माण क्षीण हो जाता है, जो बच्चों में हड्डी के घावों और ख़राब हड्डियों के विकास का कारण बन जाता है। डायफिसिस और एपिफिसिस के बीच रेशेदार ऊतक बनते है, और कॉस्टोक्रोंड्रल जंक्शन बढ़ जाता है। उपास्थि के कैलक्लाइंड टुकड़े रेशेदार उत्तक में एम्बेडेड होते हैं। कभी कभी छोटे फ्रैक्चर के कारण सबपरियोस्टाइल हेमोरेज बच्चों और वयस्कों में हो सकता है।

पोस्ट को पढ़कर विटामिन सी की कमी से क्या होता है, आप जान गए होंगे। अगर पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों को शेयर करें।