एशिया की सबसे बडी नदी घाटी परियोजना कौन सी है

एशिया की सबसे बडी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है?

(A) अंगारा नदी परियोजना

(B) भाखडा नागल परियोजना

(C) तारबेला बॉध परियोजना

(D) नर्मदा घाटी परियोजना


Answer - भाखडा नागल परियोजना


भाखड़ा नागल बांध एशिया का दूसरा सबसे ऊंचा बांध है और पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा में स्थित है। यह लगभग 207.26 मीटर की ऊंचाई के साथ भारत का सबसे ऊंचा सीधा गुरुत्वाकर्षण बांध है।


भाखड़ा नागल बांध की लंबाई 518.25 (1,700 फीट) मीटर और चौड़ाई लगभग 9.1 मीटर (30 फीट) है। भाखड़ा नागल बांध का प्राथमिक उपयोग सिंचाई, वर्षा जल का भंडारण करना है। यह बांध हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और हिमाचल प्रदेश को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराता है।


एशिया की सबसे बडी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना भाखडा नागल परियोजना है। एशिया की सबसे बडी बहुउद्देशीय नदी घाटी भाखड़ा नागल बांध बनाने योजना की बातचीत 1944 में शुरू हुई और इस पर तात्कालिक पंजाब के राजस्व मंत्री श्री छोटू राम और बिलासपुर के राजा के बीच बैठक हुई और दोनो के बीच बांध बनाने के लिए नवम्बर 1944 में समझौता हुआ। 


8 जनवरी 1945 को भाखड़ा नागल बांध परियोजना की प्लानिंग पूर्ण हुई। इस बांध का शुरुआती निर्माण कार्य 1946 में शुरू हुआ तथा 1948 में बांध बनना शुरू हो गया। 17 नवम्बर 1955 को तात्कालिक प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में कंक्रीट के द्वारा बांध का निर्माण कार्य चालू हुआ।