Bharat ka jhinga rajdhani kise kaha jata hai

Bharat ka jhinga rajdhani kise kahte hai


भारत देश दक्षिण एशिया में एक विशाल देश है, जो लुभावने परिदृश्य, रहस्यमय आश्चर्य, विविधता का खजाना और समृद्ध इतिहास से भरा है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है।

भारत देश में 22 मान्यता प्राप्त भाषाएं हैं, जिनमें हिंदी और अंग्रेजी आधिकारिक भाषाएं हैं। हालाँकि, अन्य सामान्य रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में बंगाली (दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा), तेलुगु, तमिल, उर्दू और पंजाबी इतियादी शामिल हैं। 

आंध्र प्रदेश का एक जिला नेल्लोर है। नेल्लोर आंध्र प्रदेश राज्य के दक्षिण पूर्वी हिस्से में स्थित है। नेल्लोर जिला की तटीय लंबाई 163 किलोमीटर है, जो पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा है। 13 वीं शताब्दी तक जिले को विक्रम सिंहपुरी के नाम से जाना जाता था और बाद में इसे नेल्लोर कहा जाने लगा।

भारत का झींगा राजधानी नेल्लोर जिला को कहा जाता है। यह एशिया का सबसे बड़ा झींगा मछली कृषि क्षेत्र में से एक है। नेल्लोर जिला श्री रंगंथास्वामी मंदिर, झींगा मछली और कच्चे अभ्रक के उत्पादन इतियादी के लिए प्रसिद्ध है।

श्री रंगंथास्वामी मंदिर भगवान विष्णु के विश्राम का स्वरूप हैं। यह नेल्लोर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह पेन्ना नदी के तट पर स्थित है। श्री रंगंथास्वामी मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में हुआ था। 

श्री रंगंथास्वामी मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक पहले एक विशाल गालीगोपुरम नामक मीनार है। यह मीनार लगभग 70 फीट ऊंची है और इसके ऊपर 10 फीट सोने की परत चढ़ा हुआ है।