Grand kuli bandh kis nadi par bana hai

grand kuli bandh kis nadi par hai, grand kuli bandh kis nadi par bana hai, grand coulee dam

Grand kuli bandh kis nadi par hai


Q. ग्रैंड कुली बांध किस नदी पर बना है ?
A. कोलंबिया नदी
B. अमेज़न नदी
C. नाइजर नदी
D. नील नदी

Answer - कोलंबिया नदी

Explanation : अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में कोलंबिया नदी पर बना ग्रैंड कुली बांध एक कंक्रीट ग्रेविटी बांध है, जिसे पनबिजली उत्पादन और सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है। ग्रैंड कुली बांध का निर्माण कार्य 1933 में शुरू हुआ था, और इस बांध निर्माण कार्य 1942 में पूरा हुआ था। ग्रैंड कुली बांध में चार बिजली संयंत्र हैं। दो मूल बिजली संयंत्रों, जिनमें से पहली ने 1941 में बिजली का उत्पादन शुरू किया था, को लेफ्ट पावर प्लांट और राइट पावर प्लांट कहा जाता है। ग्रैंड कुली बांध से 6465 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है। कोलंबिया नदी उत्तरी अमेरिका के प्रशांत उत्तर पश्चिमी क्षेत्र की सबसे बड़ी नदी है। कोलंबिया नदी का उद्गम स्रोत कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के रॉकी पर्वत में है। यह समुद्र तल से 820 मीटर (2,690 फीट) पर कोलंबिया झील है। कोलंबिया नदी की लंबाई लगभग 2,000 किलोमीटर (1,243 मील) है। कोलंबिया नदी उत्तरी अमेरिका की सातवीं सबसे लंबी नदी है।
01. इण्डिया डिवाइडेड नामक पुस्तक किसने लिखी है ?
Ans - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
02. नीला ग्रह किसे कहा जाता है ?
Ans - पृथ्वी ग्रह को
03. भारत का राष्ट्रपति लोकसभा में कितने सदस्य नामित कर सकता है ?
Ans - 2
04. मधुशाला काव्य कृति कृति है ?
Ans - हरिवंश राय बच्चन
05. इंडियन मिलिट्री एकेडमी कहां है ?
Ans - देहरादून में
06. पीनाक क्या है ?
Ans - मल्टी बैरल रॉकेट लांचर
07.  भारत की पहली इंटरमीडिएट ब्लास्टिक मिसाइल कौन सी है ?
Ans - अग्नि - 2
08. भारत में राष्ट्रीय आय का संकलन कौन करता है ?
Ans - केंद्रीय सांख्यिकी संगठन
09. फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए प्रयुक्त गैस कौन सी होती है ?
Ans - ऐसीटिलीन
10. सांडों की लड़ाई किस देश का राष्ट्रीय खेल है ?
Ans - स्पेन