Chhattisgarh mein kul kitne jile hai

chhattisgarh mein kitne jile hai,chhattisgarh mein kul kitne jile hai, cg me kitne jile hai 2020, cg me kul kitne jile hai 2020

Chhattisgarh mein kitne jile hai


छत्तीसगढ़, भारत के केंद्र पूर्व में स्थित राज्य है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का नौवाँ सबसे बड़ा राज्य है, इसका क्षेत्रफल 1,35,192 वर्ग किलोमीटर है। छत्तीसगढ़ जनसख्या की दृष्टि से भारत का 17 वां सबसे बड़ा राज्य है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन मध्यप्रदेश राज्य को विभाजित करते 1 नवंबर 2000 को बनाया गया था।

छत्तीसगढ़ उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश, उत्तर में उत्तर प्रदेश, उत्तर पूर्व में झारखंड, दक्षिण पश्चिम में महाराष्ट्र, दक्षिण में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश, और दक्षिण में ओडिशा राज्य की सीमाएँ है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 10 फरवरी 2020 को छत्तीसगढ़ के नए जिले का गठन हुआ, और अब वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कुल 33 जिले है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के पहले कलेक्टर (DM) डोमन सिंह है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के प्रमुख पर्यटन स्थल जलेश्वरधाम, लक्ष्मण धारा, झोझा जलप्रपात, धनपुर, सोनकुंड पंडरा आदि हैै। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले क्षेत्रफल 2307.39 वर्ग किलोमीटर है।

छत्तीसगढ़ में 5 संभाग है - बस्तर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा आदि है। बस्तर संभाग के जिले बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर है। दुर्ग संभाग के जिले कवर्धा, राजनांदगाव , बालोद, दुर्ग और बेमेतरा है।
रायपुर संभाग के जिले धमतरी, गरियाबंद, रायपुर, बलोदा बाजार और महासमुंद्र है। बिलासपुर संभाग के जिले मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर रायगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही है। सरगुजा संभाग के जिले कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर- रामानुजगंज और जशपुर है।

पोस्ट को पढ़कर छत्तीसगढ़ में कितने जिले है, आप जान गए होंगे। अगर पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों को शेयर करें।